क्या आपका भी लैपटॉप होता है बहुत ज्यादा गर्म, तो अपनाएं यह तरीकें। Laptop heat kyu hota hai

Laptop heat kyu hota hai: आज के टेक्नोलॉजी के इस जमाने में हम मोबाइल के साथ लैपटॉप, कंप्यूटर इन वस्तुओं का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं। आज की यह डिमांड है क्योंकि आजकल इंटरनेट की वजह से अनेक काम ऑनलाइन हो चुके हैं।

लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय कई लोगों की यह परेशानी होती है कि उनका लैपटॉप गर्म हो जाता है इसीलिए इस लेख में हम लैपटॉप गर्म होने के कारण और उपाय जाने वाले हैं।

लैपटॉप का इस्तेमाल आज बड़े पैमाने पर किया जाता हैं। वर्क फ्रॉम होम हो या ऑफिस वर्क, ऐसे ही कई अन्य जगहों पर लैपटॉप का इस्तेमाल किया जाता हैं लेकिन लैपटॉप इस्तेमाल करते समय आमूमन यह समस्या आती है कि लैपटॉप गर्म हो जाता हैं। Laptop heat kyu hota hai और इसे ठंडा कैसे रखा जाएं। इसके बारे में आज हम इस लेख के माध्यम से जानने वाले हैं।

Laptop heat kyu hota hai

चार्जिंग पर लगाकर लैपटॉप ना चलाएं

ज्यादातर लैपटॉप चार्जिंग पर लगाकर काम करने से गर्म होने लगता है इसीलिए लैपटॉप चार्जिंग पर लगाकर ना चलाएं। अगर ज्यादा ही इमरजेंसी है तो चला सकते हैं लेकिन ज्यादातर लैपटॉप की चार्जिंग पूरी होने पर उसे चार्जिंग से हटाएं और उसके बाद लैपटॉप पर काम करें। जिससे लैपटॉप ज्यादा गर्म नहीं होगा और आपको लैपटॉप गर्म होने की परेशानी से छुटकारा मिल जाएगा।

लैपटॉप साफ सुथरे जगह पर रखें

लैपटॉप हमेशा साफ सुथरे जगह पर रखना फायदेमंद होता हैं। लैपटॉप में ज्यादा धूल और मिट्टी जाने से पंखे से हवा निकलना बंद हो जाती है और इसी कारण लैपटॉप गर्म होने लगता है। अगर आप लैपटॉप को एक अच्छी जगह पर रखोगे तो उसमें धूल और मिट्टी नहीं जाएगी और लैपटॉप गर्म नहीं होगा।

यह भी पढ़ें:

नया लैपटॉप खरीदते समय किन चीजों का ध्यान रखना आवश्यक होता हैं

पंखे की जांच करें

लैपटॉप में एक पंख लगा होता हैं। जो लैपटॉप गर्म होने की स्थिति में आने पर अपने आप चलने लगता है। इससे लैपटॉप ज्यादा गर्म नहीं होता। ऐसी स्थिति में अगर आपके लैपटॉप का पंखा खराब हो गया है तो लैपटॉप जल्दी गर्म होगा। इसीलिए लैपटॉप का पंखा चल रहा है या नहीं इसकी जांच करें।

अगर पंखा नहीं चल रहा है तो उसे रिपेयर कराएं। जो आपको लैपटॉप हीट होने वाली प्रॉब्लम से छुटकारा दे सकता है।

लैपटॉप को ओवरलोड ना करें

अक्सर हम लैपटॉप पर एक साथ अनेक प्रोग्राम्स चलाते रहते हैं। गेमिंग, एडिटिंग, टाइपिंग ऐसे अनेक काम हम लैपटॉप पर करते रहते हैं। अनेक काम एक साथ करने से लैपटॉप जल्दी गर्म हो जाता है इसीलिए लैपटॉप पर ज्यादा ओवरलोडिंग ना करें जिससे लैपटॉप गर्म नहीं होगा और ठीक से चलेगा।

कूलिंग पैड का इस्तेमाल करें

अगर लैपटॉप पर आप ऐसे काम करते हों जैसे गेमिंग, वीडियो एडिटिंग। तो आपको लैपटॉप के लिए कूलिंग पैड का इस्तेमाल करना चाहिए। जिससे लैपटॉप गर्म नहीं होता।

कूलिंग पैड लैपटॉप के तापमान को कम करके लैपटॉप में से गर्म हवा बाहर निकलता है और बाहर से ठंडी हवा अंदर खींचता है। कूलिंग पैड में पंखे लगे होते हैं। इससे लैपटॉप को अनेक फायदे मिलते हैं।

ठंडी जगह पर काम करें

गर्मियों में लैपटॉप हिट होना यह आम समस्या हैं। गर्मियों में तापमान ज्यादा होने के कारण लैपटॉप गर्म होने लगते हैं। इसी कारण गर्मियों के दिनों में आपको फैन, कुलर या ए.सी. जिन जगहों पर लगे हुए हैं वहां पर काम करें। जिससे आपका लैपटॉप ज्यादा गर्म नहीं होगा।

ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें

अगर आप लैपटॉप के लिए थर्ड पार्टी चार्जर का इस्तेमाल करते हों तो भी आपका लैपटॉप गर्म हो सकता है। थर्ड पार्टी चार्जर के कारण लैपटॉप की बैटरी खराब हो सकती है। जिससे आपका लैपटॉप गर्म होने लगता है। लैपटॉप के लिए हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें। जो लैपटॉप की सेहत के लिए सुरक्षित रहता है।

ओवर चार्ज ना करें

अक्सर हम लैपटॉप चार्जिंग पर लगाकर कहीं चले जाते हैं। लैपटॉप फुल चार्ज होने पर भी हम उसे चार्जिंग से नहीं निकालते या कई लोग रात में लैपटॉप चार्जिंग पर लगा देते हैं और सुबह ही उसे चार्जिंग से निकालते हैं। यह लैपटॉप हिट होने की सबसे बड़ी वजह है।

लैपटॉप ओवर चार्ज करने से लैपटॉप की बैटरी खराब हो जाती है और लैपटॉप गर्म होने लगता है। इसी कारण हमेशा लैपटॉप की चार्जिंग होने पर उसे तुरंत चार्जिंग से हटाएं।

लैपटॉप सपाट जगह पर रखें

कई लोग लैपटॉप को बिस्तर में, तकिये के ऊपर रखकर चलाते हैं। यह लैपटॉप के लिए बहुत हानिकारक है। लैपटॉप में गर्मी बाहर फेंकने के लिए पंखे लगे होते हैं।

अगर आप तकिए पर लैपटॉप रखकर काम करोगे तो लैपटॉप में जो गर्मी है वह बाहर नहीं निकल पाएगी और लैपटॉप बहुत जल्दी गर्म होगा इसीलिए आपको लैपटॉप किसी सपाट टेबल पर रखना है जिससे लैपटॉप में मौजूद गर्मी बाहर निकलती रहें।

बैटरी की जांच करें

ऊपर दिए गए सभी तरीकों का इस्तेमाल करने के बाद भी आपका लैपटॉप गर्म हो रहा है तो शायद आपके लैपटॉप की बैटरी खराब हो गई होगी इसीलिए आपको लैपटॉप शॉप में ले जाकर उसकी बैटरी की जांच करानी हैं। अगर लैपटॉप की बैटरी खराब हो गई है तो उसे बदल दें। जिससे आपका लैपटॉप गर्म नहीं होगा।

इस लेख के माध्यम से आपने जाना की Laptop heat kyu hota hai ऊपर दी गयी सारी टिप्स फॉलो करके आप आसानी से लैपटॉप को गर्म होने से बचा सकते हों। ऐसी ही महत्वपूर्ण जानकारी के लिए हमारी वेबसाइट रोजाना विजिट करें।

Leave a Comment