Top 5 best mobile games: स्मार्टफोन का इस्तेमाल जैसे-जैसे बढ़ रहा है। स्मार्टफोन में गेमिंग का क्रेज़ भी बढ़ता जा रहा है। आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स स्मार्टफोन पर गेम खेलते हुए पाए जाते हैं और मोबाइल की कंपनीया भी गेमिंग को सपोर्ट करने वाले प्रोसेसर के साथ मोबाइल लौंच कर रही है। इससे हमें अंदाजा आता है कि हमारे देश में काफी प्रतिशत लोग स्मार्टफोन पर गेम खेलते हैं।
आज हम आपको इसी गेमिंग की दुनिया में लेकर जाने वाले हैं। अगर हम दिन भर में थोड़ी देर गेम खेलते हैं तो हमें अच्छा महसूस होता है। थोड़ी देर के लिए हम सारी थकान, परेशानियां भूल जाते हैं। आज में आपको ऐसी 5 गेम्स के बारे में बताने वाला हूं जिससे आपको एक बार अपने स्मार्टफोन में खेलना ही चाहिए। यह गेम्स काफी मजेदार हैं।
Top 5 best mobile games
BGMI
अगर आप एक्शन गेम्स खेलना पसंद करते हैं तो आपको BGMI गेम एक बार जरूर खेलनी चाहिए। यह एक बेहतरीन एक्शन गेम हैं। जिसमें गन का सहारा लेकर दूसरे प्लेयर्स को मारा जाता है।
इसमें अनेक अलग-अलग मैप हैं। जिसके इस्तेमाल से यह गेम और भी मजेदार बन जाती हैं। इसमें एक मैप के अंदर 100 प्लेयर्स उतारे जाते हैं। जिसमें चार-चार के ग्रुप होते हैं। जो ग्रुप अंत तक सभी प्लेयर्स को मारकर जीवित होता है वह जीत जाता है।
इस गेम में जितने को चिकन डिनर कहते हैं। इस गेम में अनेक एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं। जिससे हमें जैसे हम खुद ही उस गेम में है ऐसा फील आता है। इस गेम में समय समय पर अनेक अपडेट्स आते रहते हैं। जिसमें नई मोड्स, इवेंट्स और अन्य चीजे बदलती रहती है।
इसमें कार चलाने की सुविधा भी उपलब्ध है। इसमें अलग-अलग गन्स पाई जाती है जिससे हमें उनके बारे में ज्ञान मिलता है।
गेम में उच्च ग्राफिक्स और स्मूथ गेम प्ले है जो खेलने में अधिक आसान बना देता है। कुल मिलाकर यह गेम एक बेहतरीन गेम है जिसे आप एक बार जरूर ट्राई करें।
यह भी पढ़ें:
आपके मोबाइल में यूट्यूब ना चलने के यह 10 कारण हो सकते है
WWC3
अगर आप क्रिकेट के दीवाने हैं तो आपको WCC3 गेम जरूर खेलनी चाहिए। यह क्रिकेट की एक जबरदस्त गेम है। जिसमें आप अलग-अलग टूर्नामेंट्स खेल सकते हों। इस गेम में स्मूथ ग्राफिक्स और अलग-अलग भाषाओं में हाई लेवल कोमेंटी पाई जाती है जिससे यह गेम खेलने में अधिक मजा आता है।
इसमें हम अपनी पर्सनल टीम बनाकर खेल सकते हैं। इसी के साथ देश की टीम के साथ भी खेल सकते हैं। इस गेम में वूमेंस क्रिकेट, टेस्ट क्रिकेट, क्विक प्ले जैसे अनेक अलग-अलग ऑप्शंस मौजूद है। यह गेम खेलते समय हमें जैसे हम खुद मैदान में जाकर क्रिकेट खेल रहे हैं ऐसा लगता है।
बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग के लिए मोशन कैप्चर एनीमेशन शामिल हैं। जो रियल क्रिकेट की फीलिंग देता है।
इस गेम में हम खिलाड़ियों पर बेहतर नियंत्रण कर सकते हैं। जिससे गेम अधिक वास्तविक लगती है। अलग-अलग ग्राउंड्स पर अलग-अलग रोशनियो के साथ मैच खेलने का फीचर भी इसमें मौजूद है जिससे यह गेम अधिक वास्तविक लगता है।
Sabway sufurs
यह एक रनर गेम है जो अंतहीन है ऐसा कहा जाता है। जिसमें एक जेक होता है वह भागते हुए पुलिस और कुत्ते से बचकर भागते रहता है। उस जेक का कैरेक्टर आपको प्ले करना होता है।
इस गेम में हमें रेलवे, ट्रैक पर भागना होता है जिसमें ट्रेंस, अन्य बाधाएं और अनेक वस्तुओं को चकमा देकर भागना पड़ता हैं। इसमें रास्ते में कई सिक्के और पावर अप कंटेंट मिल जाते हैं जिन्हें इकट्ठा करके भागना पड़ता है। इसमें बेहतर एनिमेशन्स का इस्तेमाल किया गया हैं जो गेम खेलने में आसानी प्रदान करते हैं।
यह गेम बहुत फेमस गेम है। अगर आपने कभी यह गेम नहीं खेल है तो इसे जरूर एक बार ट्राई करें।
Hill climb
अगर आप कठिन रास्तों से कार चलना पसंद करते हों तो आपको Hill Climb गेम एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह एक ऐसा गेम है जिसमें ऐसे सफर पर निकलना होता है जिस पर गाड़ी से जाना कभी संभव नहीं है। यह एक काल्पनिक गेम है लेकिन इसे खेलने में हमें बहुत आनंद मिलता है।
यह गेम भौतिक नियमों के विरुद्ध है। इसमें अलग-अलग ग्रहों पर, पहाड़ो पर गाड़ी चलानी होती है। जिसमें हमें रास्ते में चलते-चलते कोइंस मिलते रहते हैं। समय-समय पर गाड़ी का पेट्रोल खत्म होता है जिसे हमें रास्ते से लेना पड़ता है। यह गेम वास्तविकता से विपरीत है लेकिन आप यह गेम खेलकर टाइम पास जरूर कर सकते हों।
Ludo King
यह एक डिजिटल लूडो गेम है। जिसे हम अपने दोस्त परिवार और अन्य लोगों के साथ ऑनलाइन या ऑफलाइन खेल सकते हैं। इस गेम में पासा फेंक कर अपने मोहरों को घुमाना होता है। जो सबसे पहले अपने चारों मोहरे घर में पहुंचाता है। वह जीत जाता है। अपने मोहरे आगे पहुंचते समय दूसरें मोहरों से खुद के मोहरों को बचाना और दूसरों के मोहरे घर पहुंचना यह खेल का असली मजा है।
इस गेम में जीतने के लिए रणनीति और कौशल की आवश्यकता होती हैं। लूडो गेमिंग में सापसिडी गेम भी शामिल हैं। इसमें इसमें आकर्षक प्ले बोर्ड और साउंड की वजह से इस गेम में और निखार आता हैं। दोस्तों और परिवार के साथ टाइम पास करने के लिए यह गेम काफी मजेदार हैं
यह है आपके लिए हमारी तरफ से Top 5 best mobile games